मुखिया संघ रामनारायण मंडल की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन
मुखिया संघ रामनारायण मंडल की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन





समस्तीपुर हसनपुर से Ntvtime न्यूज चैनल के नेशनल ब्यूरो चीफ पंकज कुमार की रिपोर्ट :- जिले के हसनपुर प्रखंड के मरांची उजागर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मल्हीपुर के प्रांगण में मुखिया संघ रामनारायण मंडल की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष ने किसानों को फसल अवशेष को खेतों में जलाने से होने वाले क्षति, जैविक खेती के संग सामुहिक खेती, किसान हितकारी समूह पर जोर देकर किसानों को खेती करने की सलाह दी गई। जब किसान समूह के रूप में संगठित होकर खेती करेंगे, तभी किसानों का विकास संभव है । वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं गेहूँ बीज, मसूर बीज के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मौके पर कृषि कर्मी मुकेश रंजन, मणिकांत चौधरी, अवध शरण यादव, सुभाष चंद्र विदुर जी झा सहित अरुण महतो, महेंद्र यादव, सरोज कुमार, हरदेव यादव, संतोष साह, विकास कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे ।