Saturday, June 6, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता आशीष जवखेड़कर

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की गई है। वही इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने वाला बच्ची का ही एक नाबालिग पड़ोसी है। वही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 3 वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की गई। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका नाबालिग पड़ोसी मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने बच्ची को टमाटर खिलाने का लालच दिया और उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ अश्लील कृत्य को अंजाम दिया। वही जब बच्ची अपने घर पहुंची, तब जाकर परिजनों को इस खौफनाक वारदात का पता चला। जिसके बाद पीड़ित परिवार सीधे गांधीनगर थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग पड़ोसी को हिरासत में भी ले लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments