Saturday, June 6, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में शराब दुकान पर बड़ा विवाद: प्रत्यक्षदर्शियों ने कही गोली चलने...

इंदौर में शराब दुकान पर बड़ा विवाद: प्रत्यक्षदर्शियों ने कही गोली चलने की बात, पुलिस ने नकारा

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर)

चोइथराम मंडी की दुकान के पास बने अवैध अहाते को लेकर हुआ विवाद…फुटेज खंगाल रही पुलिस

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ अवैध अहाता हटाने को लेकर चोइथराम चौराहा स्थित शराब दुकान पर कल रात को बड़ा विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस विवाद में पथराव भी हुआ और कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली भी चली। हालांकि गोली चलने की बात से पुलिस इनकार कर रही है।

राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि चोइथराम चौराहा पर नई शराब दुकान का ठेका सिद्धार्थ जायसवाल को मिला है। पहले चल रही शराब दुकान के साथ यहां एक अवैध अहाता भी चल रहा था, जिसमें शराब के साथ खाया जाने वाला चखना और बीड़ी-सिगरेट सहित पानी और डिस्पोजल मिलते हैं। इस अहाते में होने वाली गंदगी को लेकर बीते दिनों नगर निगम ने एक लाख रु. की चालानी कार्रवाई की थी, जिसके बाद इस जमीन के मालिक ने उक्त अहाते को हटाने को कहा। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि यह अहाता कोई भानु सिसौदिया उर्फ छोटा भानु और किशोर मराठा हटकर चलवाते हैं या उनके समर्थक चलाते हैं। कल दोनों का शराब ठेकेदार और उनके कर्मचारियों से इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। ये लोग उक्त अहाते को हटाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद यहां पथराव की स्थिति बन गई। हालांकि जब पुलिस पहुंची, तब तक पथराव और विवाद शंात हो गया, कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि यहां गोली भी चली थी, लेकिन राजेंद्र नगर पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कह रही है, जिससे आगे की स्थिति साफ होगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments