Monday, November 17, 2025

TOP NEWS

महंत रोहित गिरि बने...

अवध प्रांत बैठक में महंत रोहित गिरि बने हिंदू जागरण मंच के जिला...

✨ चाचा नेहरू की...

बाल दिवस पर विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती पंडित...

बिहार ने ‘जंगल राज’...

एनटीवी टाइम न्यूज/बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के...

बिहार में प्रचंड जीत...

एनटीवी टाइम न्यूज/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : मोटर पंप चलाकर रंग पंचमी पर होली खेल रहे 13...

इंदौर : मोटर पंप चलाकर रंग पंचमी पर होली खेल रहे 13 साल के बच्चे को लगा करंट, हुई मौत

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रंग पंचमी के दिन बाणगंगा क्षेत्र में करंट लगने से 13 साल के चिराग चौहान की मौत हो गई, चिराग मोटर पंप चलाकर होली खेल रहा था। अचानक उसको करंट लग गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां पर उसकी मौत हो गई।

अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। चिराग इंदौर जिले के फ्रीगंज इलाके में रहता था। रंग पंचमी पर पानी की मोटर चालू कर चिराग सभी पर पानी डाल रहा था,अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा, परिजन तत्काल उसे पास के अस्पताल लेकर गए।

यहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिराग छठी कक्षा का छात्र था और उसके पिता हार्डवेयर की दुकान पर काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments