Saturday, June 6, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
Homeमध्य प्रदेशउमरिया पुलिस विभाग में शोक की लहर, जवान ने उठाया खौफनाक कदम

उमरिया पुलिस विभाग में शोक की लहर, जवान ने उठाया खौफनाक कदम

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

उमरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। करीब तीन माह पूर्व ही उनकी पदस्थापना उमरिया पुलिस लाइन में हुई थी।

एनटीवी टाइम न्यूज उमरिया/ जिले की पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने रविवार शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे पुलिस लाइन के समीप स्थित तालाब क्षेत्र में घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।कोतवाली टीआई मदन सिंह मरावी ने बताया कि उप निरीक्षक विजय सिंह शाम को तालाब की ओर गए थे और उन्होंने वहीं पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

डीआईजी, एसपी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही शहडोल रेंज के डीआईजी विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विजय सिंह शस्त्र शाखा में पदस्थ थे तथा अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन परिसर में निवासरत थे। उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी और करीब तीन माह पूर्व ही उनकी पदस्थापना उमरिया पुलिस लाइन में हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

एसपी घटना के बारे में कल खुलासा करेंगे

उप निरीक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना के कारणों का खुलासा करेंगे।

पुन्नू सिंह परस्ते, एसडीओपी उमरिया

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments