Saturday, June 6, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
HomeUncategorizedकिसानों के लिए खुशखबरी: हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर पर...

किसानों के लिए खुशखबरी: हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं स्मार्ट सीडर पर मिलेगा अनुदान, आवेदन आमंत्रित

इस योजना के तहत हैप्पी सीडर एवं स्मार्ट सीडर पर अधिकतम ₹81,400, जबकि सुपर सीडर पर ₹1,20,000 तक का अनुदान किसानों को मिलेगा। इच्छुक कृषक www.dbt.mpdage.org पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ ₹4,500 का डिमांड ड्राफ्ट सहायक कृषि यंत्री, मंडला के नाम से जमा करना होगा।

इन यंत्रों की मदद से किसान धान, मूंग, गेहूं और सोयाबीन की कटाई के बाद सीधे बुआई (सीधी बोनी) कर सकते हैं। यह यंत्र एक साथ खेत की जुताई, बीज बोनी और खाद देने का कार्य करता है। इससे बुआई लागत में कमी आती है और पराली जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।

नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है और केचुएं व लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर एवं सुपर सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें और सरकारी अनुदान का लाभ उठाएं।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments