केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं. बीजद ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है. मुर्मू (64) के पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है.
हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी के सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश बिधूड़ी सहित दिल्ली भाजपा के कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर मुर्मू का स्वागत किया. वह यहां ओडिशा भवन में ठहरी हैं. उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी संभावना है.
हैरत में मनोज तिवारी
दिल्ली में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी हैरत में पड़ गए जब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें देखते ही कहा आप को तो मैं टीवी पर देखती रहती हूं. मनोज तिवारी बाक़ी नेताओं के साथ एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के लिए पहुंचे थे.
प्रथम नागरिक भारत की,
ये मौका पहली बारी है..
जनजातिय समाज की बेटी
दिल्ली आज पधारी है..
कल जो भी सम्बोधन होगा
सारी दुनिया बोलेगी..
आज का परिचय शक्ति-गर्वित
ये भारत की नारी है..स्वागतम @droupadi_murmuu दीदी..
धन्यवाद @narendramodi जी..🙏🙏 pic.twitter.com/gDR5QmiOo4
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) June 23, 2022
चुनाव के लिए सहयोग की मांग
राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा था, ‘मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं. मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी.’
मतदान 18 जुलाई को
अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला होंगी. राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. (भाषा इनपुट के साथ)
Tags: Draupadi murmu, Rashtrapati Chunav
June 23, 2022, 14:43 IST