Wednesday, December 10, 2025

TOP NEWS

इंदौर पुलिस संदिग्ध वाहन...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) अमेरिकी मॉडल पर तैयार नई व्यवस्था, हाईवे–बायपास पर सबसे...

सागर : पुलिस की...

सागर में पुलिस की गाड़ी और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई. इस...

नरसिंहपुर में जुआ-सट्टे पर...

नरसिंहपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस की कार्रवाईएसपी के निर्देश पर जिले में ताबड़तोड़...

अवैध शराब की तस्करी...

डिंडौरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के...
Homeदेशपति को लड़कों में इंटरेस्ट है.’ इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा को आया...

पति को लड़कों में इंटरेस्ट है.’ इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा को आया अटैक…अस्पताल में भर्ती

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सिंग स्टार स्वीटी बूरा और पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक हुड्डा के बीच विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, लेकिन यह मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है। स्वीटी ने दीपक पर समलैंगिक होने का गंभीर आरोप लगाया है। अपने आरोपों को साबित करने के लिए स्वीटी ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह रोते हुए नजर आईं और उन्होंने दीपक के खिलाफ कई चौकाने वाली बातें कीं।

वीडियो के दौरान, स्वीटी ने दीपक के बारे में कुछ बेहद निजी आरोप लगाए और दावा किया कि उन्होंने उसे लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थितियों में देखा। इसके बाद, स्वीटी को पैनिक अटैक आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों के अनुसार, स्वीटी शादी के बाद कई बार पैनिक अटैक के शिकार हो चुकी हैं।

स्वीटी ने कहा कि वह सबूत के रूप में वीडियो और अन्य प्रमाण कोर्ट में पेश करेंगी, और दीपक पर लगाए गए आरोपों को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस विवाद ने दोनों के रिश्ते को और जटिल बना दिया है, और अब यह कानूनी लड़ाई में बदलने के संकेत मिल रहे हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments