Thursday, January 22, 2026

TOP NEWS

कुल्‍हाडी मारकर  हत्‍या करने...

डिण्‍डौरी:- मीडिया सेल प्रभारी अभियोजन अधिकारी श्री मनोज कुमार वर्मा, जिला डिण्‍डौरी द्वारा...

पुलिस भी देखकर रह...

एनटीवी टाइम न्यूज मंदसौर/ मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक बेहद सनसनीखेज मामला...

सीएससी द्वारा संचालित वीजा...

का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएससी वीएलई सुरेन्द्र कुमार राय ने...

मालपुर मेला में ठेकेदार...

मकर संक्रांति मेले में व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला, जिम्मेदार अधिकारियों की...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल में लोन का पैसा लेने आए कर्मचारी की चाकू से गोदकर...

बैतूल में लोन का पैसा लेने आए कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या, 3 गिरफ्तार

  • बैतूल में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लोन का पैसा जमा करने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी गई थी.

बैतूल: जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है. हत्या के आरोप में बैतूल बाजार थाना पुलिस ने रविवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से मृतक की बाइक और 4 हजार रुपए बरामद हुए हैं. यह घटना 9 अप्रैल की है. आरोपियों ने मृतक कर्मचारी को लोन का पैसा देने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था.

पैसा देने का झांसा देकर कर्मचारी की हत्या

दरअसल, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रूपेश सोनपूरे (35) ने लोन का पैसा जमा करने के लिए अजय, शिवा और रामराव ने फोन किया था. आरोपियों ने कर्मचारी को फोरलेन के पास रुपए लेने को बुलाया. पीड़ित खेत में रुपए लेने को पहुंचा तो उसी समय 3 आरोपियों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया. तीनों उसकी बाइक और 4 हजार रुपए लेकर फरार हो गए.

लाइव लोकेशन से खुला राज

मृतक कर्मचारी के साथियों ने दोपहर तक कांटेक्ट करने की कोशिश की. हालांकि कोई जवाब नहीं मिलने पर उसके लाइव लोकेशन के आधार पर घटनास्थल तक पहुंचे. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए आरूल ढाना निवासी 3 लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

बैतूल जिला एसपी निश्चल एन झारिया ने कहा, “हत्या के आरोप में बैतूल बाजार थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से मृतक की बाइक और 4 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments