Saturday, June 6, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
Homeमध्य प्रदेशभिंड : तू जल्दी मरने वाला है...कांग्रेस नेता को UP से मिली...

भिंड : तू जल्दी मरने वाला है…कांग्रेस नेता को UP से मिली जान से मारने की धमकी

भिंड/भिंड जिले के लहार विधानसभा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने मामले में पुलिस महानिरीक्षक भोपाल कैलाश मकवाना को शिकायती आवेदन दिया है। जहां उन्होंने धमकी देने वाले आरोपी के फोन नंबर का जिक्र करते बताया कि यह फोन नंबर किसी शैलेंद्र सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के नाम से ट्रूकॉलर पर अपडेट हो रहा है।

डॉ गोविंद सिंह ने बताया कि बदमाश ने उनको फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि तू जल्दी मरने वाला है और तेरा मकान भी तोड़ दिया जाएगा। तू अपनी राजनीति कम कर दें। फोन कॉल आते ही लहार में नेता प्रतिपक्ष के समर्थकों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने तत्काल इस मामले को पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव और थाना टीआई रविंद्र शर्मा को शिकायती आवेदन दिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments