Saturday, June 6, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
Homeमध्य प्रदेशमतदाता सूची के SIR काम में लगे सरकारी दल पर शराबियों ने...

मतदाता सूची के SIR काम में लगे सरकारी दल पर शराबियों ने किया पथराव, BLO सहित दो अधिकारी घायल

एनटीवी टाइम न्यूज/ रतलाम जिले से अपराध की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। SIR काम में लगे सरकारी दल पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लगे सरकारी दल पर शराब के नशे में धुत लोगों ने पथराव किया है। इस हमले में एक बीएलओ और दो अफसर घायल हो गए है।

पुलिस के मुताबिक रावटी थाना क्षेत्र में मतदाता सूची के एसआईआर में जुटे सरकारी दल पर तीन लोगों ने पथराव किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने काफी शराब पी रखी थी, सड़क पर उनकी सरकारी दल से बहस हुई और एक अधिकारी ने आरोपियों का वीडियो बनाना शुरू किया। इस बात से गुस्साए नशे में धुत लोगों ने पत्थर बरसाए।

 ⁠पथराव में नायब तहसीलदार रामकलेश साकेत और बीएलओ विक्रम सिंह घायल हुए हैं । पथराव में घायल नायब तहसीलदार और बीएलओ को रावटी स्वास्थ्य केंद्र से रतलाम भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में हुए इस विवाद का मतदाता सूची के एसआईआर के काम से कोई संबंध नहीं है। लिहाजा पथराव में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments