Sunday, December 14, 2025

TOP NEWS

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा...

14 दिसंबर, 2025प्रभारी राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने...

उज्जैन : नशा मुक्ति...

उज्जैन में दो अलग-अलग मौतों के मामले सामने आने के बाद परिजनों ने...

स्वच्छता अभियान की उड़...

शहपुरा - एक ओर सरकार देशभर में स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता पखवाड़ा...

डिंडौरी हुआ संकल्पितः शालाओं...

डिंडौरी : 12 दिसंबर, 2025कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर...
Homeमध्य प्रदेशरायसेन : सड़क हादसे में पिता को खोया, बेटी ने दी मुखाग्नि,...

रायसेन : सड़क हादसे में पिता को खोया, बेटी ने दी मुखाग्नि, मंजर देख लोगों की आंखें हुई नम

रायसेन में पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ सा गिर पड़ा। परिवार में पीछे दो बेटियां और पत्नी बची है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। ऐसे में छोटी बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता को मुखाग्नि दी। दरअसल रायसेन शहर के गोल्डन सिटी वार्ड 4 निवासी स्कूल चपरासी प्रकाश चिड़ार बाइक से पगनेश्वर के आसपास किसी गांव जा रहे थे। तभी रात करीबन 8 बजे सलामतपुर त्रिमूर्ति तिराहे से पगनेश्वर के बीच किसी अज्ञात कार के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सांची थाना पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल सांची में दाखिल कराया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बुधवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सांची पुलिस ने बताया कि मृतक प्रकाश चिड़ार शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पगनेश्वर में प्यून के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी सहित दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शिवानी की जनवरी 2025 में शादी हो गई। छोटी बेटी शालू चिड़ार है जिसने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का अंतिम संस्कार किया। शालू ने पूरेन तालाब वाले मुक्तिधाम में पिता की चिता को मुखाग्नि दी। यह मंजर देखकर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की आंखें भर आईं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments