Sunday, December 7, 2025

TOP NEWS

अवैध शराब की तस्करी...

डिंडौरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के...

कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र और...

डिंडौरी : 04 दिसंबर, 2025कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज जिले के...

PITHAMPUR : पीथमपुर के...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर...

नीमच : नकली नोटों...

एनटीवी टाइम न्यूज नीमच/ मंदसौर के बाद अब नीमच में भी नकली नोटों...
Homeमध्य प्रदेशशहडोल में पिकनिक मनाने गए जीजा - साली की नदी में डूबने...

शहडोल में पिकनिक मनाने गए जीजा – साली की नदी में डूबने से मौत, एक का शव बरामद

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पिकनिक मनाने गए जीजा साली नदी में डूब गए। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। यह हादसा नदी में नहाने के दौरान हुआ, अभी जीजा के शव की तलाश जारी है,साली का शव बरामद कर लिया गया है।

सोहागपुर थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेतौली सोन नदी पर एक ही परिवार के आठ लोग पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान जीजा सागर गुप्ता और साली ईशा गुप्ता नदी में नहाने के लिए चले गए, दोनों गहरे पानी की तरफ चले गए थे और पानी में डूब गए।

एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू कर ईशा गुप्ता का शव बरामद कर लिया गया है। युवक की अभी तलाश जारी है, इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments