Saturday, June 6, 2026

TOP NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर...

डिंडौरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज एक्सप्रेस के तत्वावधान में शहपुरा...

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान...

घटना स्थल: कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टर्मिनल-1) मृतक का नाम: मंजूर अहमद (उम्र 50-55 वर्ष),...

जैन मंदिर चोरी कांड...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के जैन मंदिर चोरी...

पटना में खान सर...

पटना: राजधानी पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर के कोचिंग सेंटर पर...
Homeमध्य प्रदेशस्टांपिंग के नाम पर घूसखोरी, भिंड में नापतौल निरीक्षक लोकायुक्त के हत्थे...

स्टांपिंग के नाम पर घूसखोरी, भिंड में नापतौल निरीक्षक लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज ग्वालियर/ मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के कई जिलों में से घूस से जुड़ी खबरें सामने आ रही है। लोकायुक्त के एक्शन के बावजूद भष्टाचार अंतिम चरण है। ताजा मामला भिंड में से सामने आया है। यहां पदस्थ एक नापतौल निरीक्षक को पेट्रोल पंप की स्टांपिंग के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजनलाल शर्मा ने बताया कि भिंड जिले के ग्राम पुर निवासी पेट्रोल पंप संचालक तेजनारायण सिंह ने शिकायत की थी कि नापतौल निरीक्षक सौरभ शर्मा ने पेट्रोल पंप की स्टांपिंग कराने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी निरीक्षक 26 मई को 22 हजार 500 रुपये पहली किस्त के रूप में ले चुका था। शेष 27 हजार 500 रुपये की राशि लेने के लिए उसने आवेदक को बुलाया था।

इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए ग्वालियर स्थित नापतौल निरीक्षक कार्यालय में आरोपी सौरभ शर्मा को 27 हजार 500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments