Categories: देशधर्म

“अगर ”हवस के पुजारी” हैं तो ”हवस का मौलवी” क्यों नहीं हो सकता?” धीरेंद्र शास्त्री ने पूछा तीखा सवाल

(नारायण शर्मा)

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने संत प्रेमानंद महाराज के विचारों पर चल रहे विवाद को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज का विरोध करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को ‘पेट की बीमारी’ है।

हवस का मौलवी’ क्यों नहीं हो सकता?

धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में आयोजित दिव्य दरबार के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कुछ राजनेताओं पर जाति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे हमेशा से जातिवाद के खिलाफ और राष्ट्रवाद के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने मंच से कहा, “इस देश में ‘हवस के पुजारी’ हैं, तो ‘हवस का मौलवी’ क्यों नहीं हो सकता?” उन्होंने यह भी कहा कि लोग मंच से सिर्फ गंगा-यमुना की बात करते हैं, जबकि गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी क्यों नहीं हो सकती? इसी कारण से उनका विरोध होता है।

प्रेमानंद महाराज का विरोध करने वालों को ‘पेट की बीमारी’

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहले जब कुछ लोग उनका विरोध करते थे तो उन्हें लगता था कि शायद उनमें ही कोई कमी है। लेकिन जब लोगों ने संत प्रेमानंद महाराज जैसे महान संत का विरोध करना शुरू किया, तो यह साफ हो गया कि कुछ लोगों को सच में ‘पेट की बीमारी’ है। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में सच बोलना बहुत मुश्किल है।

सभी मजहब बुरे नहीं होते

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी धर्मों के प्रति अपना दृष्टिकोण भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि हर स्त्री और हर व्यक्ति बुरा नहीं होता। हर किसी का अपने समाज को देखने का एक तरीका होता है। उन्होंने कहा कि हर मजहब में बुरे लोग नहीं होते, लेकिन कुछ तो होते ही हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए समझाया कि यदि बुरे लोगों की भीड़ में एक सच्चा व्यक्ति भी पहुँच जाए तो सबकी नज़र उस पर ही जाती है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago