अभि तोमर मर्डर केस: मुख्य आरोपी के करीबी पर हमला, भिंड में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर)

अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर हत्याकांड की दुश्मनी अब भिंड तक पहुंची, तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने कार रोककर की फायरिंग; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में हुए चर्चित अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर हत्याकांड की रंजिश अब भिंड तक पहुंच गई है। रविवार को भिंड में मुख्य आरोपी गुलशन यादव के एक करीबी साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में गोली कार के पिछले हिस्से में लगी, जिससे शीशा टूट गया। हालांकि युवक जान बचाकर मौके से निकलने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को अभि तोमर हत्याकांड की पुरानी दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विष्णु यादव हत्याकांड से शुरू हुई रंजिश

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 में अग्रवाल कॉलोनी निवासी अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुलशन यादव के भाई विष्णु यादव की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच गहरी रंजिश चल रही थी। जेल से छूटने के बाद अभि तोमर इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबार करने लगा था। इसी बीच 22 मई 2026 को गुलशन यादव और उसके साथियों ने इंदौर में अभि तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में इंदौर पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी गुलशन यादव अभी भी फरार है।

रेलवे ओवरब्रिज के पास रोकी कार

भिंड पुलिस के अनुसार अशोक नगर अटेर रोड निवासी 22 वर्षीय अज्जू उर्फ अजीत सिंह भदौरिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी कार से स्टेशन की ओर जा रहा था। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आए तीन बाइक पर सवार युवकों ने उसकी कार को घेर लिया। आरोपियों में आलोक राजावत, सत्यम बोहरे सहित अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं। अज्जू कार लेकर वहां से निकलने की कोशिश करता हुआ रेलवे क्रॉसिंग की ओर भागा, लेकिन जाम में फंस गया। इसी दौरान एलएसबी होटल के सामने आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

चार से पांच राउंड फायरिंग

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने कट्टे और पिस्टल से चार से पांच राउंड फायर किए। एक गोली कार के पिछले हिस्से में लगी, जिससे शीशा टूट गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अज्जू ने पुलिस को बताया कि वह गुलशन यादव के साथ रहता था, इसलिए अभि तोमर के दोस्तों ने उसे निशाना बनाया।

पुलिस जुटी जांच में

देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के मुताबिक फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और वाहन की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

12 minutes ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

33 minutes ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

1 hour ago

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

बड़ा धमाका: न्यू-जेन Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 इस दिन होंगी लॉन्च, मिलेंगे ये…

4 hours ago