जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल का पार्षद बेटा पुष्पराज सिंह फिर विवादों में, दो पुलिसकर्मियों को जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज…
जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल के पार्षद बेटे (MP Congress MLA Son) पुष्पराज सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उस पर दो पुलिसकर्मियों (MP Police) को जान से मारने की कोशिश करने का मामला दर्ज (FIR Filed) किया गया है। आरोप है कि 13 जुलाई की रात आलीराजपुर के इंदिरा गांधी चौराहा पर गश्त में लगे पुलिसकर्मियों को उन्होंने तेज रफ्तार एसयूवी से कुचलने (MP Congress MLA Son Hit MP Police) की कोशिश की।
पुलिसकर्मी राकेश अनारे और राकेश गुजरिया ने ऐन वक्त पर भागकर जान बचाई, लेकिन गिरने से घायल हो गए। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ।
घटना के दो दिन बाद मामला दर्ज
पुलिस (MP Police) ने घटना के दो दिन बाद मंगलवार को पीड़ित जवानों के बयान पर पुष्पराज सिंह पर हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
एसडीओपी की स्पेशल टीम करेगी जांच (SDOP Special Team)
एसपी ने उसकी तलाश के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। गौरतलब है कि पुष्पराज पर पहले भी सितंबर 2024 में एक युवती की आत्महत्या के बाद हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसे गुजरात से गिरफ्तार किया गया था।
कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा की साजिश
मंगलवार को कांग्रेस नेता महेश पटेल ने कहा-पुष्पराज पर हत्या के प्रयास की धारा को वे कोर्ट में चुनौती देंगे। बताया-रात में पुष्पराज दोस्त को छोड़कर लौट रहा था, बस स्टैंड चौराहा पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। पुलिसकर्मियों की ओर वाहन ले जाने का आरोप गलत है। भाजपा के दबाव में पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More