Categories: Uncategorized

अवैध शराब की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार सहित भारी मात्रा में शराब जप्त

डिंडौरी। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कोतवाली डिंडौरी पुलिस ने बीती देर रात एक बड़ी अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और चारपहिया वाहन जप्त किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं एसडीओपी सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अमरपुर रोड स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में एक नीले रंग की संदिग्ध बलेनो कार शराब परिवहन में लगी हुई है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और नीले रंग की बलेनो कार क्रमांक MP20 CL 8508 को रोका। कार की चेकिंग करने पर उसमें तीन लोग बैठे मिले—

तलाशी में पुलिस को अवैध शराब के जीनियस रम के 09 कार्टून (प्रत्येक कार्टून में 180 एमएल के 50 पाव) कुल 81 लीटर, तथा हंटर बियर के 02 कार्टून कुल 105 लीटर मिले।
शराब के साथ-साथ पुलिस ने आरोपियों से प्रयुक्त बलेनो कार भी जप्त की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपए, जबकि जब्त शराब की कीमत 67,650 रुपए बताई गई। कुल जप्त माल की कीमत 6 लाख 67 हजार 650 रुपए आंकी गई है। थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

8 minutes ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

1 hour ago

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, एक नवजात की मौत, 3 झुलसे; सर्जन न होने पर जबलपुर किया था रेफर

छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…

1 hour ago

Tamil Nadu Govt Gold Ring Order: तमिलनाडु सरकार ने दिया 1.28 लाख सोने की अंगूठियों का ऑर्डर, जून से जन्मे बच्चों को मिलेगी

चेन्नई: तमिलनाडु की नवनिर्वाचित सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में…

2 hours ago