सिटी रिपोर्टर अंकुर गुप्ता की रिपोर्ट
आक्रोशित व्यापारियों ने एसपी ऑफिस में दिया धरना
भरतपुर। जिले के नदबई क्षेत्र में 17 दिसंबर को ज्वेलर से लूट मामले को लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने भरतपुर जिला एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने के लगाए आरोप। एसपी ऑफिस पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि नदबई के ज्वेलर जितेंद्र से हुई लूट के बाद पुलिस मामले की जांच में लापरवाही बरत रही है। घटना के 9 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। एसपी मृदुल कच्छावा से मुलाकात कर प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द लूट की वारदात का खुलासा किया जाए। गौरतलब है कि गत 17 दिसंबर को 2 बाइक सवार बदमाश नदबई के ज्वेलर जितेंद्र सोनी से 15 लाख की ज्वेलरी और 50 हजार कैश लूटकर फरार हो गए थे। जितेंद्र दुकान से स्कूटी पर घर लौट रहा था कि तभी कुम्हेर रोड पर पीछे से आए बाइक सवार 2 बदमाशो ने जितेंद्र को गाली देकर जितेंद्र को रोक लिया और उसकी स्कूटी की चाबी निकाल ली। स्कूटी रुकने के बाद एक आरोपी ने जितेंद्र के सिर पर लोहे के हथियार से हमला कर उसकी स्कूटी की डिग्गी से बैग निकालकर फरार हो गए। जितेंद्र के शोर मचाने पर घटनास्थल पर इकट्ठे हुए लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बदमाशो द्वारा लूटे गए बैग में ज्वेलरी, कैश और बहीखाते मौजूद थे।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More