इंदौर : आज पेश होगा इंदौर नगर निगम का बजट… कोई नया टैक्स नहीं, फिर भी लगेगा जेब को झटका

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होने जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों पर कर का बोझ बढ़ना तय है। वर्ष 2024-25 के बजट में प्रस्तावित कॉलोनियों के रेट जोन में बदलाव को इस वर्ष एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।

इंदौर। इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज पेश होने जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव इसे प्रस्तुत करेंगे। करीब 8200 करोड़ रुपये के इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है, बावजूद इसके आम आदमी की जेब को झटका लगेगा।

आम नागरिकों पर कर का बोझ बढ़ना तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि वर्ष 2024-25 के बजट में प्रस्तावित का कॉलोनियों के रेट जोन में बदलाव को इस वर्ष एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। इसके चलते शहर की 500 से ज्यादा कॉलोनियों के संपत्ति कर में 10 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

पिछले बजट में दो प्रतिशत हरियाली उपकर लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका। एक अप्रैल से इसे भी लागू कर दिया जाएगा। इसकी वजह से संपत्ति कर में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जल कर की दरों में की गई बढ़ोतरी भी लागू हो जाएगी।

30 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा

गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित अटल बिहारी बाजपेई परिषद सभागृह में आयोजित बजट सम्मेलन होगा। इसमें 30 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इन प्रस्तावों में नर्मदा के नगर निगम के नए भवन के लिए 250 करोड़ रुपये का ऋण लेने का प्रस्ताव भी शामिल है।

इस बार बजट में नर्मदा का चौथा चरण, वर्कशाप बनाने, मास्टर प्लान की सड़कों के अलावा अन्य सड़कें बनाने, निगम के पुराने भवन के स्थान पर नया भवन तैयार करने, नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

दो दिन का बजट सम्मेलन

हर बार की तरह इस बार भी बजट सम्मेलन दो दिन का होगा। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव बजट प्रस्तुत करेंगे, जबकि शुक्रवार को इस पर बहस होगी। भाजपा ने इस बार बजट पर अपनी बात रखने के लिए 30 पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन सभी पार्षदों को पहले ही बता दिया गया है कि उन्हें किस विषय पर क्या बात रखना है। इधर कांग्रेस ने भी ड्रेनेज घोटाले को लेकर महापौर को घेरने की तैयारी कर ली है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago