( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में रहने वाले एक सभ्य परिवार की महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 8 माह की मासूम बालिका को पानी की टंकी में डालकर ऊपर से ढक्कन लगा कर हत्या कर दी। दरअसल यह पूरी घटना इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर की है। जहां द्वारकापुरी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 9 माह की बच्ची की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू की तो पता चला कि बच्ची की डूबने से मौत तो हुई है।
लेकिन किसी ने 8 माह की बच्ची को पानी की टंकी में फेंका है। वहीं एसीपी शिवेंदु जोशी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची की मां ने दूसरी शादी की है और बच्ची के पिता की यह पहली शादी है बच्ची की मां से पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर चौंकाने वाली बात सामने आई की घर में आए दिन विवाद होता रहता था आरोपी मां ने पहले तो उल्टे सीधे बयान पुलिस को दिए।
जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी मां ने बताया कि बच्ची को पानी की टंकी में डालने के बाद ऊपर से ढक्कन लगाकर पानी की मोटर रख दी थी। बड़ी बात यह है कि घर का विवाद इतना बढ़ जाएगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा और बच्ची को अपनी जान गंवाना पड़ जाएगी बहरहाल पुलिस ने आरोपी मां को तो गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी मां का किस बीमारी का इलाज चल रहा है पुलिस इसके दस्तावेज जुटाने में लगी हुई है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More