इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाइवे पर चोरल ग्राम में निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा धंसने से कुछ मजदूरों की मलबे में दबने की खबर। लगातार जारी बारिश के कारण हुआ हादसा। रेस्क्यू दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरु।
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लगातार जारी बारिश के बीच बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें कि, जिले के महु (अम्बेडकर नगर) के अंतर्गत आने वाले इंदौर – इच्छापुर नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम चोरल में बन रहे टनल का एक हिस्सा धंस गया है। इस हादसे में कुछ मजदूरों के मलबे में दबने की खबर सामने आ रही है।
वहीं, खबर लिखे जाने तक एक मजदूर का शव मलबे से निकाल लिया गया है, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि, क्षेत्र में बीते कई घंटों से रुकरुक कर बारिश का दौर जारी है। वहीं, टनल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, बारिश के कारण टनल का एक हिस्सा गिरा है। हालांकि, इसकी जांच जारी है। वहीं, रेस्क्यू टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More