इंदौर : किराए पर हेलमेट देना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने दी ऐसी सजा, जानें – पूरा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर में 1 अगस्त से नया नियम लागू होने के बाद एक अनोखे तरह का क्राइम सामने आया है. इसके बाद हेलमेट किराये पर देकर रील बनाने वाले को पुलिस ने अनोखी सजा दी है. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में 1 तारीख से हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया. नियम था कि पेट्रोल पंप (Petrol Pump Rules) पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. इसके बाद एक युवक ने अनोखा जुगाड़ निकला और 10 रुपये प्रति हेलमेट को किराए पर देने लगा और उसकी रील बनाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी. पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर युवक को पकड़ा और उसे अनोखी सजा दी है. बता दें कि प्रशासन ने ये नियम सुरक्षा के लिहाज से लागू की थी.

लोगों की परेशानी का निकाला समाधान

1 अगस्त से इंदौर में हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया, जिसमें बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है. इसे लेकर कई लोग पेट्रोल पंप पर परेशान होते भी नजर आ रहे हैं. वहीं एक युवक, जिसका नाम रोहित मोदी है, उसने हेलमेट ₹10 किराए में देने की एक रील डाली थी और पेट्रोल पंप के बाहर एक पोस्टर लगाकर ₹10 में हेलमेट किराए से दे रहा था. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और युवक रोहित मोदी को थाने बुलवाया. इसके बाद उसे समझाइश दी गई और उसे अनोखी सजा दी गई है. इसमें उसने कहा कि अब वह 15 दिन ट्रेफिक अवेयरनेस के लिए काम करेगा और उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी डालेगा. युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस से क्षमा भी मांगी है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago