इंदौर : केरल से इंदौर लौटा युवक कोविड संक्रमित, घर पर किया आइसोलेट

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • युवक विजय नगर क्षेत्र में रहता है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को घर में आइसोलेट किया और परिवार के सदस्यों की कोविड जांच करवाई। इसके अलावा एक अन्य 35 वर्षीय युवक भी कोविड संक्रमित मिला। कोरोना वायरस सांस की बूंदों के ज़रिए फैलता है। कोविड-19 के लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना या बंद होना है।

इंदौर। पिछले दिनों केरल से घूमकर आए 30 वर्षीय इंदौर का युवक कोविड संक्रमित मिला। सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण के युवक निजी अस्पताल में उपचार के लिए गया था। चिकित्सकों की सलाह पर उसने निजी लैब में अपनी कोविड की जांच करवाई, इसमें वो पाॅजिटिव निकला। युवक विजय नगर क्षेत्र में रहता है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को घर में आइसोलेट किया और परिवार के सदस्यों की कोविड जांच करवाई। इसके अलावा एक अन्य 35 वर्षीय युवक भी कोविड संक्रमित मिला। हालांकि इस युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इस वर्ष में इंदौर में जनवरी से अब तक पांच कोविड संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। कोरोना वायरस सांस की बूंदों के ज़रिए फैलता है। कोविड-19 के लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना या बंद होना और शरीर में दर्द शामिल हैं।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में तीन लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि

दिल्ली-एनसीआर में कोविड-19 के केस सामने आए हैं। एक अधिकारी ने पुष्टि की कि हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोविड-19 के कम से कम तीन मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम से कोरोना वायरस के दो और फरीदाबाद से एक मामला सामने आया। गुरुग्राम में हाल ही में मुंबई से लौटी 31 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। बिना किसी ट्रैवल हिस्‍ट्री वाले 62 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।

  • फरीदाबाद में पल्ला इलाके के सेहतपुर निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति जो सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता है, कोविड संक्रमित पाया गया। पिछले कई दिनों से बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित होने के बाद वह इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल गया।

वहां हुई कोरोना जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग के डॉ. जेपी राजलीवाल ने बताया, “गुरुग्राम में दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग उन पर नजर रख रहा है।

उन्हें अपने परिवार से दूर रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रहा है, ताकि उनके सैंपल की भी जांच की जा सके।”

फरीदाबाद मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखकर संक्रमित व्यक्ति के गले की लार के सैंपल उपलब्ध कराने को कहा है।

फरीदाबाद जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रामभगत ने बताया, “रिपोर्ट आने के बाद वैरिएंट की पुष्टि होगी। फिलहाल युवक और उसका पूरा परिवार स्वस्थ है।”

देश में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के माध्यम से कोविड-19 समेत श्वसन संबंधी वायरल बीमारियों की निगरानी के लिए एक मजबूत प्रणाली भी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति की बारीकी से निगरानी करने में सतर्क और सक्रिय है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

6 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

11 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago