इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह बैश सड़क दुर्घटना में घायल, गाड़ी में परिवार के 7 लोग थे सवार, इलाज जारी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Indore Additional Collector Rinkesh Singh Baish: इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह बैश सड़क दुर्घटना में घायल, गाड़ी में परिवार में 7 लोग थे सवार, इलाज जारी

इंदौर के अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह बैश सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. रिंकेश सिंह अपने परिवार के साथ बदरवास से खोखर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सभी घायलों को गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर थी, जिसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. यह घटना शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र की है.

कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह

अपर कलेक्टर रिंकेश सिंह बैश राखी के त्योहार पर अपने गांव बदरवास आए थे और इसी मौके पर कलश यात्रा में शामिल होने के लिए खोखर गांव जा रहे थे. इस दौरान उनकी गाड़ी में परिवार के 7 लोग सवार थे.

गाय को बचाने में अपर कलेक्ट की गाड़ी पलटी

जानकारी के मुताबिक, गाय को बचाने के दौरान उनकी गाड़ी अनबैलेंस होकर पलट गई. इस हादसे में गाड़ी में सवार रिंकेश सिंह बैश समेत 7 लोग घायल हो गए, जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को इलाज के गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है. वहीं बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

MP News: ‘मुझे और बेटे को फंसाने बंगले पर भेजी जा रही हैं महिलाएं’ — पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): अक्सर चर्चा में रहे वाले भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फिर…

13 minutes ago

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

3 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

3 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

4 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

4 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

4 hours ago