इंदौर के राजवाड़ा में होगी MP कैबिनेट की मीटिंग, इलाका रहेगा नो व्हीकल जोन, एक हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पहली बार 20 मई यानि कल कैबिनेट की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसके लिए जिला प्रशासन पुलिस विभाग नगर निगम सहित तमाम विभाग पूरी तरह से तैयारी में जुटे हुए हैं। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे तो वहीं यातायात के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने सोमवार को बताया गया की 20 मई को यानि कल राजवाड़ा परिसर में मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाना है।

जिसमें तमाम मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे, साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस दौरान बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तरह – तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग ने भी कई चीजों को सुनिश्चित किया है राजवाड़ा के आसपास ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जाएगी। 1000 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में सुनिश्चित किया गया है। सिविल ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी आने जाने वालों पर निगरानी रखेंगे साथ ही इस बार पुलिसकर्मियों की बॉडी स्टीम कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

जिसकी सीधी लिंक अस्थाई रूप से बनाए गए कंट्रोल रूम में रहेगी जहां पर वरिष्ठ अधिकारी निगरानी रख सकेंगे। यातायात के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है, जिससे कि शहर की जनता को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े, फिलहाल 20 तारीख को सुबह से ही राजवाड़ा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद दी जाएगी।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago