इंदौर : पत्नी को कैंची से मारा, फिर खुद बिल्डिंग से कूदकर दे दी जान, पति ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर में एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी और उसके खुद आत्महत्या कर ली. आइए जानते हैं आखिर क्या वजह थी जिसके चलते पति ने ऐसा कदम उठाया.

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. इंदौर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग पति ने अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी को कैची मार कर मौत (Murder) के घाट उतार दिया, वहीं उसके बाद ख़ुद बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल पर पहुंचा और कूद कर आत्महत्या (Suicide ) कर ली. पड़ोसी दंपती को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस बहू, बेटे और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है.

क्या है मामला?

पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सिल्वर पैलेस कॉलोनी का है, जहाँ पर पारिवारिक विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग ताराचंद ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी सिमा खत्री की कैची मारकर हत्या कर दी. उसके बाद ताराचंद तीसरी मंज़िल पर गया और वहाँ से छलांग लगा दी. उसे घायल हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

इस मामले में एसीपी शिवेन्दु जोशी ने बताया कि बहू जब कचरा फेंकने बहार आई उसी दौरान ताराचंद ने पत्नी सीमा से विवाद कर उसपर कैंची से हमला कर दिया. बहु अंदर घर में पहुँची और ताराचंद के हाथ में कैची देखी उसके बाद ताराचंद तीसरी मंज़िल पर गया और छलांग लगा दी. उसको इलाज के लिए भर्ती किया गया था जिसमें इलाज के दौरान मौत हो गई.

पड़ोसियों के मुताबिक ताराचंद काफी गुस्सा करते थे. कुछ दिन पहले भी वह पत्नी को चाकू मारकर सुसाइड करने की बात कह रहे थे. उस समय भी पत्नी सीमा से कहा था कि तुम्हे मारकर कूदकर जान दे दूंगा. उन्हें पहले नशा करने के लत थी.

पुलिस का क्या कहना है?

एसीपी ने बताया कि परिवार में कलह के कारण यह घटना कारित की गई है ताराचंद मानसिक रूप से परेशान था. पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago