( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )
इंदौर: जिले के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था. पति ने पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. मामले में पुलिस ने जांच के बाद पाया कि महिला ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि पति ने हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत की कराई थी शिकायत
घटना इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि शराब पीने के आदी पति ने पत्नी से मजदूरी के पैसे मांगे, लेकिन पत्नी ने मजदूरी न मिलने की बात कहते हुए पैसे नहीं दिए. जिस पर नाराज पति ने रस्सी से गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी पति ने हत्या का आत्महत्या का रूप दिया और पुलिस के पास जाकर पत्नी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने की शिकायत दर्ज कराई.
गला दबाने से हुई थी महिला की मौत
मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीजीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि “लसूडिया थाना क्षेत्र में दो दिन पहले शीला नाम की एक महिला की मौत हो गई थी. जिसकी जानकारी पति ने ही दी थी. उसने बताया कि उसकी पत्नी शीला की साड़ी पंखे में आ जाने के कारण मौत हो गई है. जब पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल की और शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है.
आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने जब सख्ती से मदन से पूछताछ की, तो उसने हत्या का जुर्म कबूल किया. पूछताछ में उसने खुलासा किया की मदन ने पत्नी से मजदूरी के पैसे मांगे थे. जब महिला ने यह कहते हुए पैसे नहीं दिए, कि मजदूरी नहीं मिली है, तो दोनों में विवाद हो गया. इस दौरान मदन ने शीला की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मदन मूल रूप से खंडवा का रहने वाला है. शीला से उसकी शादी हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी हैं. फिलहाल मदन पुलिस की गिरफ्त में है.
तीन घंटे तक एजेंसी में इंतजार, बारिश में एक किलोमीटर दूर गोदाम से सिलेंडर लाने को मजबूर हुए उपभोक्ता एंकर… Read More
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More