इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, बाग टांडा नकबजनी गैंग के 3 शातिर गिरफ्तार, 68.50 लाख के सोना-चांदी के जेवर और देसी कट्टा बरामद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर पुलिस ने नकबजनी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाग टांडा की शातिर नकबजनी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस और करीब 68 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय रहवासी काफी समय से परेशान थे। पुलिस ने करीब तीन महीने की कड़ी मेहनत और तकनीकी जांच के बाद इस गैंग का पर्दाफाश किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिनटों में घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और तुरंत फरार हो जाते थे। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अधिकतर ताला लगे बंद मकानों को निशाना बनाते थे। दिन के समय कॉलोनियों की रेकी करते, मोबाइल फोन साथ नहीं रखते और अंधेरा होने के बाद सुनसान जगहों से मौके का इंतजार कर चोरी करते थे। वारदात के लिए पेचकस, कटर और अन्य औजारों का इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस के अनुसार यह गैंग न सिर्फ इंदौर शहर के कई थाना क्षेत्रों में, बल्कि अन्य राज्यों में भी नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। आरोपियों पर पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पूर्व में आरोपी ग्रामीण पुलिस से राइफल छीनकर फरार हो चुके हैं। डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि तीनों आरोपियों से बरामद हथियार और जेवरात के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस गैंग के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

28 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

1 hour ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

1 hour ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

1 hour ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

1 hour ago