इंदौर पुलिस ने अनाज व्यापारी के अपहरण का चंद घंटे में किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार एक फरार

संवाददाता आशीष जवखेड़कर

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने महज कुछ घंटों में अपहरण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए अपहृत अनाज व्यापारी को सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है।

मामला राऊ थाना क्षेत्र का है, जहां 25 मई की शाम एक अनाज व्यापारी का पीथमपुर रोड स्थित वाइन शॉप के पास से अपहरण कर लिया गया था। फरियादिया के मुताबिक 4 से 5 बदमाश कार में सवार होकर आए और व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए जबरन कार में बैठाकर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की कार को ट्रैक किया। जांच के दौरान पुलिस टीम ग्राम नागपुर सांवेर पहुंची, जहां घेराबंदी कर अपहृत व्यापारी सूरज लववंशी को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित मुक्त कराया गया। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मामला जमीन विवाद और आपसी लेनदेन से जुड़ा हुआ है। राऊ थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश पटेल, जितेंद्र पटेल, सुमित पटेल और गब्बर उर्फ सुनील पटेल शामिल हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इस पूरी कार्रवाई में राऊ थाना पुलिस और साइबर टीम की भूमिका को सराहनीय माना जा रहा है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago