( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियार सप्लाई करने वाले अपराधियों पर कार्यवाही की जा रही है, शहर की आजाद नगर पुलिस ने चंबल क्षेत्र से सस्ते दामों में अवैध हथियार लाकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी से चार अवैध हथियार और दो कारतूस बरामद किए गए हैं, आरोपी पर इंदौर में पहले से कई मामले दर्ज हैं।
आजाद नगर एसीपी रविंदर बिलवाल ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी मुसाखेड़ी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूम रहा है जिसके पास कई पिस्टल हैं। जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में घूम रहे युवक को पकड़ा तलाशी लेने पर युवक से 12 बोर के तीन देसी कट्टे और 315 बोर का एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी अभिषेक पुरी विदिशा का निवासी है। आरोपी युवक के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वहीं शहर के विजयनगर थाने में भी अवैध हथियार का प्रकरण दर्ज है। आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह चंबल इलाके से कम दामों हथियार लाता था और इंदौर में ऊंचे दामों पर बेचता था, और ग्राहकों को देखकर मनमुताबिक भाव पर सौदे करता था।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…