इंदौर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने आए युवकों ने पेट्रोल पंप पर किया विवाद, माचिस जलाकर दी आग लगाने की धमकी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर/इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंचा, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जब हेलमेट न होने की वजह से पेट्रोल देने से मना किया, तो युवक आग-बबूला हो गया और पेट्रोल पंप संचालक को जान से मारने की धमकी देने लगा, इतना ही नहीं, युवक ने पंप पर आग लगाने की भी धमकी दे डाली।

दरअसल यह पूरी घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा इलाके की है। बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाने पहुंचे युवकों द्वारा विवाद किया गया। विवाद की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। विवाद के दौरान युवकों ने न केवल चाकू दिखाकर धमकाया, बल्कि जलती हुई माचिस की तीली पेट्रोल टैंक के पास फेंकने का भी प्रयास किया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हरकतों का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंप संचालक की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

एसीपी ने बताया कि बग़ैर हेलमेट पेट्रोल देने से मना किया तो तीन युवकों ने विवाद किया। चाक़ू से कर्मचारी को डराया और विवाद के दौरान माचिस की तिली जलाकर फेंक दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

5 minutes ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

6 minutes ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

14 minutes ago

IndiGo Server Down: इंडिगो का सर्वर फिर क्रैश, टिकट बुकिंग, ऐप लॉगिन और पेमेंट ठप; एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें

तकनीकी खामी से इंडिगो का सर्वर फिर धड़ाम, ऑनलाइन सेवाएं ठप; एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन…

24 minutes ago

मुंबई एअर होस्टेस केस: ‘किन्नर’ के वेश में आए जालसाज ने किया दुष्कर्म, 100 CCTV खंगालकर पकड़ा गया आरोपी

मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…

1 hour ago

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने पर धरना: CJP प्रोटेस्ट के घायल कार्यकर्ता के लिए FIR दर्ज कराने पर अड़े

राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…

2 hours ago