इंदौर(Indore BJP MLA)। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के मामले में मचे सियासी घमासान को शांत करने की रणनीति भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में हुई बैठक में तय की गई। बताया जा रहा है कि विधायक गोलू शुक्ला एक अन्य विधायक के साथ देवास के लिए निकल चुके थे।
योजना थी कि वे वहां जाकर पुजारी से मुलाकात करेंगे और माफी मांगकर मामले को शांत करने का प्रयास करेंगे। नेता देवास के लिए निकलने की तैयारी में थे कि उनके पास फोन पहुंचा और कहा गया कि वे तुरंत पार्टी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैठक लेंगे।
बंद कमरे में हुई बैठक
प्रदेश संगठन मंत्री ने भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में यह बैठक ली। इसमें विधायक गोलू शुक्ला, विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा, पूर्व नगराध्यक्ष गौरव रणदीवे, जीतू जिराती शामिल हुए।
बैठक में संगठन मंत्री ने संगठन की नाराजगी से शुक्ला को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संगठन मामले को लेकर गंभीर है। नेताओं ने उन्हें बताया कि हम देवास जा रहे थे, ताकि पुजारी से माफी मांगकर मामले में शांत कर सकें।
अब कोई प्रतिक्रिया न दें
लंबे मंथन के बाद संगठन मंत्री ने कहा कि अब मामले में कुछ नहीं करना है। हमें इस मामले का पटाक्षेप करना है। इसके लिए जरूरी है कि हम अब कोई प्रतिक्रिया न दें। मंदिर जाएंगे तो फिर चर्चा में आ जाएंगे।
थाने में सरेंडर करने पर बनी सहमति
विधायक गोलू शुक्ला को हिदायत दी गई कि वे अपने बेटे को थोड़ा संभालें। ऐसे कोई काम न करें जिससे पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो। बैठक में ही थाने पर सरेंडर करने को लेकर सहमति बनी। संगठन मंत्री आरएसएस के पदाधिकारी रहे प्रकाश सोलापुरकर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More