इंदौर में पहली बार देहदान पर राजकीय सम्मान, अशोक वर्मा बने मिसा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा के बाद आज इंदौर में पहली बार देहदान करने वाले शख्स को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दरअसल, इंदौर के जवाहर मार्ग पर रहने वाले अशोक वर्मा ने अपने निधन से पहले ही देहदान, त्वचा दान और नेत्रदान की इच्छा जताई थी। उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने आज उनकी देह अरविंदो अस्पताल को समर्पित कर दी।

इस दौरान अशोक वर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान दिया गया। पुलिसकर्मियों ने बैंड के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। बताया जा रहा है कि अशोक वर्मा लंबे समय से सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े हुए थे। उन्होंने कुछ साल पहले अपने युवा पुत्र की अकाल मृत्यु के बाद उसका भी देहदान किया था।

इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी विधवा पुत्रवधू को बेटी मानकर उसका कन्यादान कर पुनर्विवाह भी कराया था। अशोक वर्मा जैसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनके इस साहसिक और मानवीय कार्य को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

1 hour ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago