Categories: Uncategorized

इंदौर में पुलिस से विवाद के बीच बाइक सवार से मारपीट का मामला, 200 वकीलों पर FIR दर्ज

(आशीष जवखेड़कर)

इंदौर में हाई कोर्ट के सामने वकीलों द्वारा प्रदर्शन के दौरान जाम लगाने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के मामले में 200 अज्ञात वकीलों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वकीलों ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया और प्रदर्शन के दौरान रास्ता रोका। पुलिस और वकीलों के बीच विवाद बढ़ गया।

इंदौर में हाई कोर्ट के सामने जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में वकीलों के विरुद्ध पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। राहगीर ने 200 वकीलों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके पूर्व तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने प्रकरण दर्ज करवाया था। कुछ आवेदन पत्र भी जांच में शामिल किए गए हैं।

हाई कोर्ट के वकील अरविंद जैन और उनके पुत्र अपूर्व व अर्पित जैन पर परदेशीपुरा थाने में केस दर्ज करने और पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता करने से नाराज वकील शनिवार को हाई कोर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

रास्ता रोककर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहन चालकों को निकलने नहीं दिया गया। इसी दौरान बाइक सवार देवास के तेजराम पटेल वकीलों की चपेट में आ गया। वकीलों ने तेजराम की गाड़ी रोक ली और निकलने नहीं दिया।

200 अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ मामला दर्ज

तेजराम के मुताबिक हाई कोर्ट के सामने रास्ता जाम और प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। वकीलों ने शासकीय आदेशों का उल्लंघन किया है। उसने रात में तुकोगंज थाने में आवेदन पेश कर 200 अज्ञात वकीलों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया। उधर, रविवार को दोपहर भोई समाज भी मैदान में उतर गया। समाजजन ने परदेशीपुरा थाने का घेराव कर आरोपित वकीलों की गिरफ्तारी की मांग की।

यहां से शुरु हुआ था मामला

मछली व्यवसायी कालू सुबह करीब 10.30 बजे स्कूटर से डमरू उस्ताद चौराहे से सफेद मंदिर की ओर जा रहा था। बच्चों द्वारा रंग फेंकने पर राजू गाड़ी रोककर समझाने लगा। अरविंद पास आए तो राजू ने कहा कि बच्चों को समझा लो। वरना कोई वाहन से गिर जाएगा।

पुलिसकर्मियों को बताई घटना

  • इस पर अरविंद भड़क गए और गालियां देने लगे। अपूर्व और अर्पित को भी बुलाया। राजू डमरू उस्ताद चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों के पास पहुंचा और घटना बताई। पुलिसकर्मी जानकारी लेने पहुंचे ही थे कि तीनों पिता-पुत्रों ने राजू की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस से भी अभद्रता की।
  • अरविंद जैन ने आरोप लगाया कि राजू कबाड़ी का धंधा भी करता है। उसकी पुलिस से सांठगांठ है और पुलिसकर्मियों की उसकी दुकान पर बैठक है। पुलिस ने अधूरे फुटेज पेश किए है। राजू के एक इशारे पर पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए, जबकि आम लोग तो कॉल कर थक जाते हैं।

पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप

परिचय देने पर भी पुलिस ने वकीलों से अभद्रता की है। उनकी बेरहमी से पिटाई की और थाने में बैठा लिया। 61 वर्षीय अरविंद के मुताबिक मैं परदेशीपुरा व इंदौर जैन समाज का अध्यक्ष भी हूं। पुलिस को दोनों पक्षों की बात सुनना चाहिए। जिला और हाई कोर्ट के वकीलों के साथ जैन समाज के पदाधिकारी भी परदेशीपुरा थाने में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

5 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

5 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

7 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

10 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

10 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

11 hours ago