( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )
ट्रैफिक डिपार्टमेंट की लगातार कार्रवाइयों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि, यहां हर रोज सैकड़ों लोग सड़क हादसों में घायल हो रहे हैं, जबकि उन्हीं में से दर्जनों अपनी जान तक गवा रहे हैं। ताजा सड़क हादसे की खबर सूबे की आर्थिक नगरी इंदौर से सामने आई है, जो बेहद झकझोर देने वाली है। यहां रफ्तार के कहर ने किसी और की नहीं, बल्कि ट्रैफिक पुलिस के जवान की ही जान ले ली है।
आपको बता दें कि, सोमवार सुबह शहर के बापट चौराहे के पास बाइक से ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक पुलिस आरक्षक अजय शर्मा को पीछे से अचानक बेलगाम दौड़ते हुए आए डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हैरानी की बात ये है कि, टक्कर लगने के बाद भी डंपर चालक नहीं रुका और बाइक समेत चपेट में आए आरक्षक को रौंदते हुए गुजर गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस दर्दनाक हादसे में पुलिस जवान अजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। जानकारी लगते ही इंदौर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…
छिंदवाड़ा, 22 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई…