इंदौर में 40 से अधिक आलीशान मकानों पर चला बुलडोजर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे 40 से अधिक मकानों को तोड़ा गया.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार के अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. यह कार्रवाई बिजलपुर इलाके में की गई है. नगर निगम की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने शुरू किए. करीब 40 अवैध निर्माणों को तोड़ा गया. कार्रवाई के दौरान मौके पर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव उपस्थित रहे. ये अवैध निर्माण ट्रेजर टाउन से बिजलपुर तक सड़क निर्माण में बाधा बन रहे थे.

सड़कों को किया जा रहा चौड़ा

निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने बताया, “सिंहस्थ के दौरान इंदौर में यातायात का काफी दबाव रहेगा. इसको देखते हुए इंदौर नगर निगम द्वारा सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. इसके लिए नगर निगम द्वारा बकायदा अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को उज्जैन की ओर जाने वाली सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है.”

40 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर

इंदौर के विभिन्न क्षेत्र जिसमें गांधीनगर की सड़क, टिकरिया बादशाह अन्य ऐसी 12 सड़कें हैं, जो उज्जैन जाने वाली मुख्य सड़क से सीधे कनेक्ट होती है. उन सभी पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर उन सड़कों को चौड़ा कर दिया गया है. इसी कड़ी में सोमवार को एबी रोड से ट्रेजर टाउनशिप और बिजलपुर की सड़क को चौड़ा करने के तहत 40 से अधिक मकान पर अतिक्रमण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

ड्रोन के माध्यम से पुलिस ने रखी नजर

निगम आयुक्त ने कहा,”इस सड़क को 100 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है. पिछले दिनों इन 40 मकान के मालिकों को नगर निगम द्वारा नोटिस दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा जब मकान को नहीं तोड़ा गया तो सोमवार को इंदौर नगर निगम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इस दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ही नगर निगम का अमला भी मौजूद था, जिसमें जेसीबी सहित अन्य मशीनों का प्रयोग भी किया गया. वहीं किसी भी तरह का हंगामा न हो उसको देखते हुए ड्रोन के माध्यम से भी पुलिस और नगर निगम के द्वारा निगरानी की जा रही थी.”

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

2 hours ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

2 hours ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

3 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

3 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

3 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

3 hours ago