Categories: Uncategorized

इंदौर में 700 करोड़ रुपये से बनेगी एमवाय अस्पताल की नई सात मंजिला बिल्डिंग, 1450 बेड रहेंगे

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • इंदौर के एमवाय अस्पताल को जल्द ही एक नई सात मंजिला बिल्डिंग मिलेगी। इसके लिए 700 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। नई बिल्डिंग में 1450 बेड होंगे और यह अस्पताल की क्षमता को बढ़ाएगी। इससे संभागभर के मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इंदौर एमवाय अस्पताल की पुरानी इमारत 1152 बेड की है।

इंदौर (Indore MY Hospital)। विधानसभा में गुरुवार को एमवाय अस्पताल को आदर्श बनाने के लिए 700 करोड़ रुपये की घोषणा हुई। इस राशि से नई बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिससे संभागभर के मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जिला अस्पताल और एमवायएच को आदर्श अस्पताल के रूप में उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न प्रविधानों की घोषणा की है। लंबे समय से इसे लेकर मांग की जा रही थी। इस घोषणा के बाद अब जिला अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी आ सकती है।

बता दें कि 1450 बेड की नई अस्पताल बिल्डिंग के लिए 750 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया था। यह बिल्डिंग एमवायएच ओपीडी के पीछे खाली जगह में बनेगी। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि एमवाय ऐसा अस्पताल है जो न केवल इंदौर बल्कि मालवा अंचल के मरीजों के लिए इलाज का केंद्र है।

सात मंजिला होगा नया एमवायएच

नई बिल्डिंग तल मंजिल के साथ सात मंजिला होगी। बिल्डिंग बनाने के लिए जिस जगह का चयन किया गया है, वहां से चाचा नेहरू, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, कैंसर अस्पताल काफी नजदीक रहेंगे।

ऐसे में मरीजों को अस्पतालों में आने-जाने में भी सुविधाएं मिलने लगेगी। नई बिल्डिंग में दो मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी। उम्मीद है कि घोषणा की राशि को बढ़ाया जाएगा

अभी हैं 1152 बेड

वर्तमान में जिस बिल्डिंग में एमवाय अस्पताल संचालित हो रहा है, उसकी क्षमता 1152 बेड की है। यहां विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल की बिल्डिंग की दीवारों में अब जगह-जगह सीलिंग की समस्या आने लगी है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

2 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

3 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

7 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago