इंदौर रेलवे स्टेशन के साथ ही लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को भी बनाया जा रहा है सर्वसुविधायुक्त।

इंदौर रेलवे स्टेशन के साथ ही लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को भी बनाया जा रहा है सर्वसुविधायुक्त।

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर लगभग 105 करोड़ रूपये लागत के कार्य जारी।

सांसद शंकर लालवानी ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का दौरा कर यहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

सांसद शंकर लालवानी ने आज इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का दौरा कर यहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री लालवानी ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को सर्व सुविधायुक्त बनाने के लिए यहां लगभग 105 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर के मेन रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का कार्य भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जायेगा। इसे वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। बताया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सांसद श्री शंकर लालवानी की पहल पर लक्ष्मीबाई नगर एवं महू रेलवे स्टेशन को विकल्प के तौर पर तैयार करवाया जा रहा है।
सांसद  शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद करते हुए कहा कि इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन का री-डेवलपमेंट कार्य अगले महीने से शुरू हो रहा है। इसके पहले लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को सर्व सुविधा युक्त बनाने के लिए लगभग 105 करोड़ रुपए लागत के कार्य किये जा रहे हैं। लक्ष्मी बाई नगर रेलवे स्टेशन पर दो मंजिला स्टेशन बिल्डिंग, दो नए प्लेटफार्म, दो फुट ओवर ब्रिज, 8 लिफ्ट, अतिरिक्त लूप लाइन, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, सुविधागृह, पार्किंग, पीने के पानी की सुविधा, पार्सल ऑफिस, फ़ूड प्लाजा, क्लॉक रूम, बेबी केयर रूम, एटीएम मशीन समेत कई सुविधाएं होंगी।

ntvtime

Recent Posts

पीथमपुर बगदून तालाब में घुला जहरीला केमिकल, लाल पानी पीने से मवेशी बीमार; मछलियों के मरने की आशंका

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) तालाब में उद्योग का केमिकल युक्त पानी छोड़ने से तालाब…

40 minutes ago

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

1 hour ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

2 hours ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

2 hours ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

2 hours ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

2 hours ago