इंदौर : सिविल जज की तैयारी कर रही युवती लापता, इंदौर से कटनी जा रही थी, लास्ट लोकेशन नर्मदा ब्रिज

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

सिविल जज की तैयारी कर रही एक युवती ट्रेन से लापता हो गई है. इंदौर से कटनी जा रही थी. आखिरी लोकेशन नर्मदा ब्रिज के पास मिली है.

एनटीवी टाइम न्यूज/मध्य प्रदेश के इंदौर से कटनी जा रही एक युवती लापता हो गई है. युवती की लास्ट लोकेशन बुधनी नर्मदापुरम के बीच नर्मदा ब्रिज के पास मिली है, उसकी तलाश जारी है. इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से लापता हुई सिविल जज की तैयारी कर रही 28 साल की युवती की 3 दिन से सर्चिंग जारी है. रविवार को युवती को ढूंढते हुए परिजन कटनी से नर्मदापुरम पहुंचे.

रक्षाबंधन पर घर जा रही युवती बीच रास्ते हुई लापता

परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई

खर्राघाट नर्मदा नदी में युवती को ढूंढने के लिए सुबह 11 बजे से नर्मदापुरम की एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया. युवती कटनी की रहने वाली है. रक्षा बंधन मनाने के लिए युवती 7 अगस्त को नर्मदा एक्सप्रेस में कोच नंबर B3 में इंदौर से कटनी के लिए बैठी थी. ट्रेन के कटनी पहुंचने पर युवती ट्रेन से नहीं उतरी. मोबाइल बंद आने पर परिजन ने उसकी गुमशुदगी कटनी जीआरपी में दर्ज करवाई.

युवती को कोच के अन्य यात्रियों ने भोपाल रेलवे स्टेशन तक देखा था. मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी भोपाल की थी. रेल पुलिस ने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले. लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

परिजनों का कहना है कि युवती की अपर बर्थ थी. उसी बर्थ के नीचे के यात्री का कहना है कि रात करीब 11.30 बजे युवती बर्थ से नीचे उतर रही थी मुझे उनका पैर लगा था. मुझे सॉरी बोला और फिर टॉयलेट तरफ चली गई. फिर उन्होंने उसे नहीं देखा.

सिविल जज की तैयारी कर रही लड़की लापता

ये आशंका जता रहे परिजन

परिजन का कहना है कि 11.30 बजे के आसपास ट्रेन बुधनी नर्मदापुरम के बीच में रहती है. नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे भी देखे। लेकिन वो उतरते नहीं दिखाई दी. इसलिए ऐसी आशंका है कि नर्मदा पुल से नीचे गिर गई होगी. इसलिए युवती की नर्मदा नदी में सर्चिंग की जा रही है.

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

2 hours ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

3 hours ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

4 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

7 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

8 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

8 hours ago