( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शूटिंग अकादमी में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जहां शूटिंग ट्रेनिंग देने वाला मोहसिन खान द्वारा एक राइफल शूटिंग सीखने आने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता, जो कि मल्हारगंज इंदौर की निवासी है, ने अपने भाई के साथ थाना पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वह ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी में वर्ष 2021 से 2023 नवम्बर तक शूटिंग की प्रैक्टिस करती रही थी। 8 नवम्बर 2023 को वह रोज की तरह प्रैक्टिस के लिए पहुंची, तभी कोच मोहसिन खान ने उसे राइफल पकड़ने का बहाना बनाकर बेड टच किया जब लड़की ने विरोध किया और उसे धक्का दिया। तब मोहसिन खान ने उसे धमकी दी कि अगर तुझे अकादमी में रहना है तो जैसा मैं कहूं वैसा करना होगा, वरना तेरा कैरियर खत्म कर दूंगा। डर और शर्म के कारण लड़की ने उस समय कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई, लेकिन जब उसके परिवार को इस बात का पता चला, तो उन्होंने साहस कर पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
बजरंग दल को कुछ समय पहले गुप्त सूचना मिली थी कि इंदौर के अन्नपूर्णा स्थित ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी में एक बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। बजरंग दल के अनुसार, पिछले कई दिनों से बजरंग दल ने इस अकादमी पर नजर बनाए रखी थी। जांच के दौरान उन्हें कई वीडियो और बयान मिले जिसमें यह सिद्ध होता है कि कोच मोहसिन खान, जो खुद को ‘शिक्षक’ कहता था, असल में एक शिकारी था जो मासूम हिंदू बेटियों को अपने जाल में फंसाता था और शोषण करता था। मोहसिन खान अकादमी के नीचे के फ्लोर पर शूटिंग सीखने वाली हिंदू लड़कियों को बुलाकर आपत्तिजनक हरकतें करता था और वीडियो भी बनाता था। जब आरोपी मोहसिन के फोन की तलाशी उसमें करीब 150 से भी अधिक हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More