इंदौर : 11 साल पुराने अंधेकत्ल का खुलासा लिफ्ट के बहाने सुनसान जगह ले जाकर लूट, फिर चाकू से हत्या दो आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एक ऐसे अंधे कत्ल का खुलासा किया है, जो कि 11 साल पहले किया गया था। पकड़े गए आरोपियों ने पहले नशा किया उसके बाद मृतक से लिफ्ट लेने बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही एक आरोपी की मौत हो चुकी है।

दरअसल पूरी घटना दिनांक 17/04/2015 को खजराना थाना क्षेत्र के बायपास के पास की है जहाँ एक 17 वर्षीय युवक कृष्णा का शव मिला था। सूचना पर थाना खजराना थाने में अपराध क्रमांक 310/2015 धारा 302 भादवि का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था घटना के समय आरोपी अज्ञात होने से उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।, वही दिनांक 11/08/2026 को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जानकारी प्राप्त हुई कि अकील, आरिफ और परवेज ने वर्ष 2015 में कृष्णा की हत्या की थी। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में ले कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हत्या और लूट की घटना करना स्वीकार किया।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने मृतक कृष्णा की मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेने के बहाने उसे खजराना बायपास के पास स्थित सुनसान मैदान में ले गए। वहां साथ में नशा करने के बाद मृतक से सोने का लॉकेट, चांदी की चेन-पेंडल और नगदी लूट ली। मृतक द्वारा विरोध करने पर आरोपी अकील ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई थी घटना के बाद आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल सहित अन्य साक्ष्यों को जलाकर छिपाकर घटना के साक्ष्य नष्ट कर दिए थे और मौके से फरार हो गए। बहरहाल पुलिस ने 12 साल पुराने हत्या के मामले में आरिफ उर्फ नाइट्रा , अकील उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी परवेज़ की मौत हो गई है।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Recent Posts

राजनीति का ‘जाति-चक्र’ और बंटता समाज

गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज ​भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More

52 minutes ago

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरिया

डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More

1 hour ago

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले बड़ा झटका, भोपाल में CNG के दाम 1.50 रुपये बढ़े; अब ₹97.50 प्रति किलो हुआ रेट

मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More

3 hours ago

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More

6 hours ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More

6 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More

7 hours ago