ईसाई धर्म अपनाने का विरोध करने पर 2 युवकों से हुई मारपीट, एक कि हालत गंभीर
राजगढ़ की संजय कॉलोनी की घटना, क्रिसमस पर हुए आयोजन में की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
राजगढ़। नगर की संजय कॉलोनी में ईसाई धर्म अपनाने का विरोध करने पर 2 युवकों के साथ मारपीट की घटना हुई है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में राजगढ़ थाना पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश पिता केलसिंह बघेल निवासी कालीदेवी द्वारा दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया 24 दिसंबर शाम को राजगढ़ की संजय कालोनी में मुन्ना धाक निवासी बीडपाडा का मुझे मिला और बोला कि कल क्रिसमस के कार्यक्रम में आना। जिस पर फरियादी मुकेश और उसका साथी अमरसिंह पिता इंदरसिंह अलावा निवासी जाली थाना टाण्डा हाल मुकाम सरदारपुर एवं भुरालाल पिता जोगडिया गुंडिया निवासी कुशलपुरा तीनो 25 दिसंबर को संजय कॉलोनी में हो रहे क्रिसमस कार्यक्रम में पहुंचे। जहा फरियादी को मुन्ना धाक ने फादर मुकेश पाल से मिलवाया जो इसाई धर्म की तारीफ कर दुसरे धर्मो की बुराई कर इसाई धर्म अपनाने के लिये प्रेरित कर रुपये व अन्य सुविधाओ का लालच देने लगा तथा इसाई धर्म अपनाने के लिये पर पानी छिटने लगा। जब मुकेश व अमरसिंह ने विरोध किया तो मुकेश पाल, मोहन पाल, गणपत पाल व मुन्ना धाक डराने धमकाने लगे व जान से मारने की धमकी देने लगे। मुकेश व अमरसिंह लगे तो चारो आरोपियो ने मारपीट की तथा भागने पर राधा नाम की महिला सहित कई लोगो ने जमरक मारपीट की। मारपीट से युवक अमरसिंह को सिर में गंभीर चोट लगी ओर वो वही बेहोश हो गया। जिसे राजगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के बाद धार रैफर किया गया। जहां युवक अमरसिंह को आईसीयू में भर्ती किया गया हैं। पुलिस ने आरोपी मुकेश पाल, मोहन पाल, गणपत पाल व मुन्ना धाक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा है धर्मांतरण का बड़ा खेल –
बताया जा रहा है कि सरदारपुर तहसील के ग्रामीण इलाको में मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इसको लेकर कई गांवों में प्रति सप्ताह मिशनरी चंगाई सभा कर भोले-भाले जनजाति समाज को लालच देकर तथा बीमारियों के नाम पर डराकर उनका धर्मांतरण करवाते हैं। यहां तक कि अवैध तरीके से अतिक्रमण कर चंगाई सभा हेतु चर्च का निर्माण भी कई गांवों में हो चुका हैं। जब धर्मांतरण का विरोध किया जाता हैं, तो मिशनरियों द्वारा लोगो के साथ मारपीट की जाती है। राजगढ़ की संजय कॉलोनी में धर्मांतरण का बड़ा केंद्र बन चुका है। युवाओं के साथ संजय कॉलोनी में हुई उक्त घटना से हिन्दू समाज में काफी आक्रोश हैं।
कई बार दे चुके हैं आवेदन –
दरअलस मिशनरियों द्वारा करवाए जा रहें धर्मांतरण पर रोक लगाने हेतु कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। क्रिसमस के दिनों में मिशनरी सरदारपुर तहसील के कई गांवो में धर्मांतरण करवाने हेतु आयोजन करते हैं। इन आयोजनों की अनुमति नही देने तथा आयोजन पर रोक लगाने हेतु कई बार ज्ञापन व आवेदन दिए जा चुके हैं उसके बावजूद भी मिशनरी इस प्रकार के आयोजन कर धर्मांतरण करवा रहे हैं। सरदारपुर तहसील में बीते कई वर्षों से धर्मांतरण करवाने हेतु मिशनरी ग्रामीण क्षेत्रो में चंगाई सभा सहित कई आयोजन लगातार कर रहें हैं।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More