Categories: Uncategorized

ई-केवायसी कार्य में लापरवाही करने पर 43 सेल्समैनों को कारण बताओ नोटिस जारी

एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी ने ई-केवायसी कार्य में लापरवाही करने पर 43 सेल्समेनों को कारण बताओ नोटिस जारी की। जारी नोटिस में उल्लेखित है कि प्रति शासकीय उचित मूल्य की दुकान में न्यूनतम 20 ईकेवाईसी प्रतिदिन करने के निर्देश प्रसारित किये गए है, बावजूद इसके 04 अप्रैल 2025 को क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के द्वारा एईपीडीएस पोर्टल पर प्राप्त रिपोर्ट के अवलोकन में जनपद डिंडौरी क्षेत्र की 43 शासकीय उचित मूल्य की दूकान में ई-केवायसी 80 प्रतिशत से कम है तथा 12 दुकानों में मोबाइल सीडिंग 90 प्रतिशत कम पाए जाने से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर एसडीएम डिंडौरी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर 05 दिवस में प्रगति चाही गई है। साथ ही यह भी निर्देश जारी किये गए हैं कि अगर ये सरकारी राशन की दुकानें यदि नियत समय पर निर्देशित प्रगति नहीं करेंगी अथवा उनके उत्तर अप्राप्त तथा समाधानकारक नहीं होने से एक पक्षीय कार्यवाही भी की जा सकेगी।
जारी नोटिस में जनपद पंचायत डिंडौरी की दुकानें सरहरी, मडियारास, डांडबिछिया, कूड़ा, सिमरिया, 6.जोगीटिकरिया, विक्रमपुर, आनाखेडा, पडरियाकला, नेवसा, सारसताल, मुडकी, धनुवासागर,घानाघाट, जमगाव, सिलहरी, नारायणडीह, सारंगपुर, नारिया, रामगुढा, धुर्रा, चिचरिंगपुर, खम्हियामाल, भवरखंडी, कुई(परासी), पडरियामाल, चटुआ, बूढन, देवरा, सूबखार रैयत, धमनगाव, कैलवारा, गणेशपुर, राम्हेपुर, बसनिया, पाकरबर्घरा, मेरमाल, रकरिया, छिवली, सरई रैयत, सहजपुरी, उदरीमाल,खिरसारी, बघाड एवं दुधी मझौली है यदि निर्देशित समय तक यह दुकानें ई-केवायसी एवं मोबाइल सीडिंग शासन निर्देशानुसार नहीं करेगी तो जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार दूकान निलंबन अथवा संबंधित राशन दूकान की प्रतिभूति राशि राजसात की जा सकेगी।
इसके साथ ही जिले के समस्त उपभोक्ता बंधु असुविधा से बचने के लिए आज ही बिना देरी किये अपनी समीपस्थ सहकारी संस्थाओं/महिला समूह/वन समितियों/उपभोक्ता भण्डार/ विपणन संघ सहकारी समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान पर जाकर अपने परिवार का मोबाइल नम्बर एवं राशन पर्ची में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवायसी अविलम्ब करा लें, उपभोक्ता यह भी ध्यान दें सरकार द्वारा यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

डिंडोरी से। लीलाराम साहू की रिपोर्ट

leelasahu2930@gmail.com

Share
Published by
leelasahu2930@gmail.com

Recent Posts

पीथमपुर में औद्योगिक क्रांति को मिली नई उड़ान ₹10,000 करोड़ का निवेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) 1200 एकड़ में फैला 'स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' बना निवेशकों की…

8 minutes ago

इंदौर पुलिस का जनसंवाद अभियान रंग लाया, विजय नगर में 120 दिन तक चला लोगों से सीधा संवाद

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) विजय नगर थाना पुलिस ने मॉल, होटल, मल्टीप्लेक्स और सार्वजनिक…

41 minutes ago

इंदौर : भागीरथपुरा में 36 मौतों का मामला: 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में हाई कोर्ट पहुंची

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एक सदस्यीय जांच आयोग ने पूरी की जांच, सीलबंद लिफाफे…

54 minutes ago

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

1 hour ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

1 hour ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

1 hour ago