उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया. यहां बारात लेकर इंदौर जा रही बस बड़नगर रोड पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. इस हादसे में 27 से अधिक घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां मुस्लिम युवक की बारात लेकर इंदौर जा रही बस बड़नगर रोड (Bus Accident) पर पलट गई. हादसे से अफरा तफरी मच गई. आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाला. वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस हादसे में 27 से अधिक घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. यह हादसा बड़नगर रोड पर हुआ है.
घटनानुसार, खाचरोद निवासी युवक की बारात शुक्रवार को बस से इंदौर जा रही थी. जासी ही बस इंगोरिया के जहांगीरपुर के पास पहुंची, वैसे ही अनियंत्रित होकर बस पलटी गई. इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, इस बस में महिला, पुरुष और बच्चे सवार, जो बस के अंदर फंस गए. उनकी चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को बस से निकाला. साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इंगोरिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में से सभी यात्रियों को निकालने के बाद क्रेन मंगवा ओर बस को उठवाई, देखा की कोई बस के नीचे तो नहीं फंसा है. अब तक की सूचना के अनुसार, हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More