एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित परी गेस्ट हाउस में फर्जी पहचान के साथ ठहरे एक युवक का मामला सामने आने के बाद पुलिस और हिंदू संगठन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।
भोपाल की रहने वाली युवती पिछले 5 दिनों से आरोपी युवक के साथ ठहरी हुई थी, जबकि युवक ने होटल रिकॉर्ड में अपना नाम “समीर नायक” लिखा था। जैसे ही शिकायत मिली, टीम ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा, इसी दौरान युवक वेंटिलेशन से कूदकर भाग निकला, लेकिन कुछ ही देर बाद एक अन्य होटल के बाथरूम में छिपा मिला।
पकड़े जाने से पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस उसे थाने ले गई जहाँ पूछताछ में पता चला कि युवक सारंगपुर का रहने वाला है और वह पिछले छह महीनों से युवती से पहचान होने के बाद अलग-अलग नामों से मिलता आ रहा था।
सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि गेस्ट हाउस ने फर्जी रिकॉर्ड तैयार किए, युवती का नाम न तो रजिस्टर में दर्ज किया गया और न ही पुलिस पोर्टल पर भेजा गया। यह होटल नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
इसी आधार पर परी गेस्ट हाउस को तुरंत सील कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More