Categories: देश

एग्जाम फॉर्म पर GST, प्रियंका गांधी ने की BJP की आलोचना।

एग्जाम फॉर्म पर GST, प्रियंका गांधी ने की BJP की आलोचना, कहा- सपनों को इनकम के सोर्स में बदला

दीपक तिवारी
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को परीक्षा फॉर्म पर जीएसटी लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार ने उन माता-पिता के सपनों को इनकम के सोर्स में बदल दिया है, जिन्होंने अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए एक-एक पैसा बचाया था.

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुल्तानपुर के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट का एक परीक्षा फॉर्म शेयर किया, जिसमें दिखाया गया है कि एग्जाम फॉर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा गया है.

जीएसटी लगाकर घावों पर नमक छिड़कने का काम

प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भाजपा युवाओं को नौकरी नहीं दे सकती है, लेकिन परीक्षा फॉर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर घावों पर नमक छिड़कने का काम जरूर कर रही है. अग्निवीर सहित हर सरकारी नौकरी के फॉर्म पर जीएसटी लगाया जा रहा है.” उन्होंने कहा, “फॉर्म भरने के बाद अगर सरकार की विफलता या भ्रष्टाचार के कारण पेपर लीक हो जाता है, तो युवाओं का यह पैसा बर्बाद हो जाता है.”

सपनों को कमाई का जरिया बनाया

प्रियंका गांधी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाने और परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं और एक-एक पैसा बचाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सपनों को कमाई का जरिया बना दिया है.

ntvtime

Recent Posts

इंदौर में सड़क की बदहाली पर अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ में बैठे पार्षद और रहवासी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में अनोखा विरोध…

5 minutes ago

22 भारतीय नाविक बंधक यमन और सोमालिया के पास दो जहाज अगवा,भारतीय नौसेना अलर्ट

नई दिल्ली: अरब सागर से सटे रणनीतिक समुद्री मार्गों पर एक बार फिर समुद्री डकैती…

5 minutes ago

इंदौर : फर्जी 10वीं की मार्कशीट से 30 साल तक पुलिस की नौकरी, ASI कौशलेंद्र सिंह पर FIR

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस रेडियो प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर धोखाधड़ी…

13 minutes ago

IndiGo Server Down: इंडिगो का सर्वर फिर क्रैश, टिकट बुकिंग, ऐप लॉगिन और पेमेंट ठप; एयरपोर्ट्स पर लंबी कतारें

तकनीकी खामी से इंडिगो का सर्वर फिर धड़ाम, ऑनलाइन सेवाएं ठप; एयरपोर्ट्स पर मैनुअल चेक-इन…

24 minutes ago

मुंबई एअर होस्टेस केस: ‘किन्नर’ के वेश में आए जालसाज ने किया दुष्कर्म, 100 CCTV खंगालकर पकड़ा गया आरोपी

मुंबई:सपनों के शहर मुंबई के पवई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाला…

1 hour ago

राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने पर धरना: CJP प्रोटेस्ट के घायल कार्यकर्ता के लिए FIR दर्ज कराने पर अड़े

राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे: CJP प्रदर्शन के घायल कार्यकर्ता…

2 hours ago