एनजीओ के कार्ड से हुई शिनाख़्त, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया जाएंगा शव

जिला बैतूल

एनजीओ के कार्ड से हुई शिनाख़्त, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया जाएंगा शव

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। हतनापुर के रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। दुनावा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार सरियाम ने बताया रात में अप ट्रैक के खंबा नंबर 906/14 से 906/16 के बीच एक शव के पड़े होने की जानकारी रेल कर्मी ने दी थी। सूचना पर घटना स्थल से शव को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।श्रीसरियाम ने बताया मृतक भगवा कलर के कपड़े पहना हुआ था। उसके पास आधार कार्ड, मोबाइल और चेन्नई के एक एनजीओ का परिचय प्रमाण पत्र मिला। आधार कार्ड में मृतक का नाम केरामू पिता कृष्णन निवासी अमीजीकराई, चेन्नई, तमिलनाडु लिखा था। एनजीओ के परिचय पत्र में लिखें मोबाइल नंबर से संपर्क किया तो जवाब मिला कि केरामू भिक्षु था। उसका परिवार नहीं था। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद दफना दिया जाएगा। पुलिस ने रेल कर्मी सतीश नागल की सूचना पर मर्ग कायम किया है।

ntvtime

Share
Published by
ntvtime

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

3 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

4 hours ago