( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ )
युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक के मोबाइल पर गलत कंटेंट देखा था, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था और उसने युवक की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एनटीवी टाइम न्यूज कटनी/ कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है. युवक की हत्या का आरोप उसकी होने वाली पत्नी (नाबालिग लड़की) पर लगा है और उसे गला घोंटकर मारा गया है. पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से उसे संप्रेषण गृह भेज दिया है.
घटना पर एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी. सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मृतक की पहचान सुनील आदिवासी (20) के रूप में हुई, जो पड़वार थाना क्षेत्र के विजयराघवगढ़ का रहने वाल था. उसकी शादी खम्हरिया गांव में ही तय हुई थी और इसी सिलसिले में वह रात में अपनी होने वाले ससुराल पहुंचा था, लेकिन अगली सुबह उसका शव मिला.
जांच के दौरान पुलिस को मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू की. पूछताछ के दौरान युवक की मंगेतर शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया.
युवती ने स्वीकार किया कि उसने ही युवक के गले में वायर डालकर उसका गला घोंट दिया था. उसका यह भी कहना था कि उसने अपने मंगेतर के मोबाइल पर गलत कंटेंट देखा था, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था और युवती ने युवक घोट मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में नाबालिग युवती को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है जहां से उसे संप्रेषण गृह भेज दिया गया.
गौरव जोशी राजनीति का 'जाति-चक्र' और बंटता समाज भारतीय राजनीति के केंद्र में आज विचार, विकास और विजन से ज्यादा… Read More
डिजिटल युग में कमाई के नए रास्ते, जानिए कैसे घर बैठे बना सकते हैं स्थिर आय का जरियाविशेष रिपोर्टइंदौर। बदलते… Read More
मध्य प्रदेश में त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रक्षाबंधन के… Read More
नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों को जेल भेजना तो हम… Read More
( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी बोली- समझौते के लिए बुलाया… Read More