कटनी : शिक्षक के छात्रों को शराब पिलाने पर बिफरी युंका एनएसयूआई। फूंका प्रदेश सरकार का पुतला।

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ )

  • अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर मुहिम चलाकर रोक लगाने की माँग की।

कटनी।विकास खंड बड़वारा अंतर्गत बरही के बालक विद्यालय के शिक्षक लाल सिंह द्वारा बच्चों को शराब का सेवन कराने वाले वीडियो पर बिफरी युवा कांग्रेस एनएसयूआई कटनी ने बड़वारा थाने के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस निंदनीय घटना ने राजनैतिक और सामाजिक आक्रोश को जन्म दिया है।बड़वारा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने थाना तिराहे में घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।मोहम्मद इसराइल ने बताया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है,शिक्षित युवा नौकरी को दर बदर भटक रहा है,ऐसे में शिक्षक द्वारा ऐसा कृत किये जाने से समूचा शिक्षा जगत शर्मसार है।बड़वारा के गांव गांव में अवैध शराब बिक रही है वीडियो में देखे जाने वाली शराब भी कच्ची शराब दिखाई देती है,जिले में स्मैक,शराब,गांजा खुलेआम गली गली बिक रहा है एवं पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बने देख रहा है।प्रदेश एनएसयूआई सचिव अजय खटिक एवं छात्र नेता अवध यादव ने भाजपा सरकार को छात्र विरोधी सरकार बताया एवं नवीन शिक्षा नीति को पूरी तरह विफल बताया,स्कूल कालेजों में पर्याप्त स्टाफ की कमी है,नए कोर्स प्रारम्भ करने की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।जिन्होंने ने बच्चों को बैठ कर शराब पिलाई ऐसे शिक्षक ने शिक्षक शब्द को कलंकित किया है।ग़ैरतलब है की शिक्षक का दारू परोसते का वीडियो वायरल होते ही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने त्वरित कार्यवाही की माँग करते हुए बाल संरक्षण आयोग एवं पुलिस अधीक्षक कटनी से शिक्षक पर मामला पंजीबद्ध करने की मांग की थी,जिसके फलस्वरूप प्रशासन दबाव में आया एवं शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया।युवा कांग्रेस ने प्रशासन से अवैध शराब एवं अन्य पदार्थों के खुलेआम बिकने पर जल्द मुहिम चलाकर बड़ी कार्यवाही करने की मांग की जल्द ऐसा ना होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

इनकी रही उपस्थिति राहुल चौधरी,अवधलाल यादव,ताहिर अंसारी,राजाराम पटेल,मंगल सिंह, पूरन सिंह,अजय सिंह,विजय चौधरी, साजनदार चौधरी,प्रीतम चौधरी, नागेंद्र चौधरी,दीपक चौधरी,शिवप्रसाद,अंकुश पाठकर, नितेश यादव,संजय यादव,सत्यम दुवेदी,सौरव पांडेय,गगन,अजय,राहुल,संदीप,अतुल,धनीराम,पवन साहू,सुनील चौधरी, राजू आदिवासी,दीपक सिंह,रम्मू कोल,इत्यादि उपस्थित रहे।

नारायण शर्मा

एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

Share
Published by
नारायण शर्मा

Recent Posts

LPG सप्लाई का महाप्लान: देश के 6 राज्यों में बिछेगी 1800 किमी लंबी पाइपलाइन, सरकार का मास्टरप्लान तैयार

नई दिल्ली: देश में एलपीजी (LPG) गैस की सप्लाई को अधिक सुरक्षित, तेज और किफायती…

1 hour ago

इंदौर : जेल में बदला माहौल! कैदियों को जज सुना रहे सुंदरकांड, अपराध से मुक्ति की पहल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ संगीन जुर्म में जज द्वारा कैदियों…

2 hours ago

एक पति, दो पत्नियां… घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया। पहली पत्नी…

2 hours ago

धामनोद : बंगड़ीपुरा में चोरों का आतंक, किसान के सूने घर से लाखों की चोरी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) सुंदरेल के बंगड़ीपुरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया…

2 hours ago

मिड-डे मील के बाद 38 बच्चे बीमार, 4 ICU में… स्कूल की थाली पर उठे सवाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) कढ़ी-चावल खाने के बाद बच्चों ने की पेट दर्द, चक्कर…

2 hours ago

साय सरकार का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख कॉलेज छात्रों को मिलेगा रूम रेंट, हर महीने बैंक खाते में आएंगे ₹3,000 तक

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की राह पकड़ने वाले आरक्षित वर्ग के होनहार युवाओं के लिए…

3 hours ago